मंगलवार, 19 सितंबर 2017

अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते है, कर्मचारी !

नीमच। नगरपालिका में प्रतिदिन सैकडों लोग विभिन्न कार्यों के लिए जाते है लेकिन उन्हें एक बार जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलते है। कौन अधिकारी किस टेबल पर बैठता है। यह पता लगाना भी मुश्किल है। नपा संबंधित कार्य के लिए दिनभर लोग नपा के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को ढूंढते रहते है। हेल्प डेस्क लगाने की मांग कांग्रेस पार्षद महेंद्र मोनू लोक्स ने नपा अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन और  सीएमओ संजेश गुप्ता से की है।

पार्षद श्री लोक्स ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने, राशनकार्ड बनवाने, पेंशन योजना, नामांतरण सहित विभिन्न कार्यों के लिए जनता  नपा कार्यालय पर पहुंचती है तो उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। कर्मचारियों और अधिकारियों की तलाश में जनता भटकती रहती है। जनता को किसके पास जाना है। इस संबंध् में जवाब देने वाला भी नहीं मिलता है। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उनके काम नहीं होते है। परेशानी और निराशा  लोगों को मिलती है। कई ऐसी योजनाएं है, जिनकी जानकारी नहीं मिलने के कारण जनता फायदा नहीं उठा पा रही है। हितग्राहियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए और कम से कम तीन कर्मचारी नियुक्त किया जाना चाहिए।



नपा में कर्मचारियों की कमी, एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर झाडते है पल्ला

पार्षद लोक्स ने बताया कि नपा में कर्मचारियों की कमी है, जो रिटायर्ड और स्थानांरित हुए है उनके स्थान पर नए व्यक्ति की पदस्थापना नहीं हुई है। इसी कमी का अधिकारी और कर्मचारी फायदा उठाते है और बार—बार कर्मचारियों की कमी की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड ते है।
                                         दीपिका राठौड़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कांग्रेस की निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी गिरावट के पूर्वानुमान

भविष्य में क्या होंगी, मैं नहीं जनता हूँ |  इस दौर में बहुत लोग अभिव्यक्ति की आजादी का अलाप जप रहे है |  तो मुझे भी संविधान के धारा  19  क...