बुधवार, 31 अक्तूबर 2018

30 नदियों के जल अर्पित कर सरदार पटेल की प्रतिमा का मोदी ने अनावरण किया - जितेश सिंह



लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143 वीं जयंती पर उनकी नवनिर्मित 182 मीटर प्रतिमा का प्रधानमंत्री मोदी ने अनावरण किया| सरदार पटेल की यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है| इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के तीन विमानों ने उड़ान भर भगवा, सफ़ेद और हरे रंग से आसमान में तिरंगा उकेरा| वायु सेना के विमानों ने सरदार पटेल को सलामी भी दी| इस अवसर पर पीएम ने कहा " सरदार पटेल न होते तो सोमनाथ मंदिर और गिर के शेर और हैदराबाद की चार-मीनार को  देखने की लिए वीजा लेना पड़ता|" वही बिना नाम लिए उन्होंने कहा कुछ लोग इसे भी राजनीति चश्में से देखते है| महापुरुषों को याद करने के लिए भी हमारी आलोचना की जाती है| 
आज देश को सरदार पटेल की इस भव्य प्रतिमा को देख कर फर्क हो रहा है| आजादी के 71 वर्ष बीत गए, देश ने सरदार पटेल की योग्यदान को अनदेखा और अनसुना कर दिया था| भारत के संघर्ष काल में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले पटेल नेहरू के घोर विरोधी मने जाते थे| कई मुद्दों पर वे नेहरू से उलझ जाते थे| जिसका परिणाम हुआ की सत्ता के लोलुपता में लिप्त लोगों ने सरदार के योग्यदान को मिटने का प्रयास किया| हमारे इतिहास को इस तरह उलझाया गया है कि नेहरू और गांधी के बाद किसी अन्य क्रन्तिकारी देश के आजादी में भागिदार नहीं, जब कि यह सच नहीं| 562 छोटे-बड़े राज्य-राजवाड़े को अपने कूटनीतिज्ञ और साहस से विलय कर भारत का पून: निर्माण किया थे, सरदार पटेल ने| आधुनिक चन्द्रगुप्त और चाणक्य दोनों के गुण सरदार पटेल में थे| किन्तु राजनीति और सत्ता हथियाने वाले नेहरू-गांधी परिवार ने  सरदार कि उपेक्षा किया| 
आज उनके 143 वीं जयंती पर देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पटेल कि प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा " आज धरती से आसमान तक सरदार साहब का अभिषेक हो रहा है|" पीएम अपने सम्बोधन के बाद सरदार पटेल की लोकप्रसिद्द प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी) का अवलोकन किया| 30 नदियों का जल भी अर्पित किया और पूजा-अर्चना भी की| इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित साह और गुजरात के सीएम विजय रूपाणी भी मौदूद रहे|   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कांग्रेस की निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी गिरावट के पूर्वानुमान

भविष्य में क्या होंगी, मैं नहीं जनता हूँ |  इस दौर में बहुत लोग अभिव्यक्ति की आजादी का अलाप जप रहे है |  तो मुझे भी संविधान के धारा  19  क...