बुधवार, 27 सितंबर 2017

फिर रावण मारा जाएगा। - गणिनाथ सहनी

फिर रावण मारा जाएगा।
           *****

फिर इस दशहरा में
रावण मारा जाएगा।
मंदोदरी विलाप करेगी
राज विभीषण पाएगा।

सीता कैद से मुक्त होएगी
श्री राम-लखन मुस्काएंगे।
महावीरजी जय श्री राम का
नारा खूब लगाएंगे।

सभी अयोध्या लौट आएंगे
श्री राम राजा बन जाएंगे।
हरि अनंत हरि कथा अनंता
संत-मुनिश्वर गाएंगे।

पर राज सभा में कोई पूछेगा -
प्रभु ! क्या सचमुच रावण को मारे थे ?
या नींद में सुलाकर
उसके वंश को तारे थे।

इस पर प्रभु कुछ पल मौन रहेंगे
सभा में सन्नाटा छा जाएगा।
प्रभु के चेहरे पर मंद मुस्कान खिलेगी
पर लक्ष्मण को क्रोध आ जाएगा।

फिर अनुज को शांत कराकर प्रभु
एक राज की बात बताएंगे।
ऐसे गूढ़ प्रश्न का उत्तर
देने में कुछ सकुचाएंगे।

पुनः कहेंगे सुनो सभी
सचमुच रावण मरा नही है,
वह अचेत है, पड़ा रहेगा
जब-जब धर्म की हानि होगी
वह सचेत हो खड़ा रहेगा।

कहा प्रश्न पूछने वाला -
समझ गया प्रभु आपकी लीला।
सत्य-धर्म हृदय को जो धेरेगा
वह सभी काल में निर्भय हो पाएगा।
वह सदा आनंदित होगा
जो श्री राम को
हृदय के सिंहासन पर बिठाएगा।

       जय श्री राम।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कांग्रेस की निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी गिरावट के पूर्वानुमान

भविष्य में क्या होंगी, मैं नहीं जनता हूँ |  इस दौर में बहुत लोग अभिव्यक्ति की आजादी का अलाप जप रहे है |  तो मुझे भी संविधान के धारा  19  क...