शनिवार, 16 मार्च 2019

मोदी 2.0 अपडेट


जितेश कुमार 
लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित हो गई है. भाजपा सरकार भी 2014 के मोदी को अब अपडेट कर रोबोट 2.0 जैसा मोदी 2.0 बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. रजनीकांत और अक्षय कुमार की फ़िल्म
रोबोट 2.0 को जरूर देखे होंगे. इस रोबॉट के भीतर लगी एक रेड चिप 2.0 होती है. इसी चिप के जरिये रोबॉट को दिशा निर्देश दिए जाते थे. यानि दिशा और टारगेट का निर्देशन यह चिप करता था. जैसे हमारा दिमाग़ वैसे ही रेडचिप. जिस प्रवृति का है वैसा ही काम करेगा. चिट्टी रोबॉट का चिप मानवतावादी था, वह नफा-नुक्सान सोच सकता था और अपने टारगेट को भी इसके अनुरूप फेर बदल करने योग्य था. उससे मनुष्य को कोई हानि नहीं थी. किन्तु 2.0 रेडचिप वाला रोबॉट क्रूर था अपने टारगेट को हर संभव पूरा करने वाला था. चाहे किसी की जान जाये या बचे. हानि हो या लाभ,  हमेशा टारगेट को ही महत्व देने वाला था. 
अब समझना यह है कि मोदी 2.0  का टारगेट क्या क्या है? आने वाले लोकसभा 2019  के बाद मोदी सच में 2.0 वाले अपडेट मोदी होंगे तो चीन और पाकिस्तान की खैर नहीं. क्योंकि यह मोदी 2.0 टारगेट पूरा करेगा. नीति-कुनीति के चक्कर में नहीं रहने वाला होगा. कही इसी मोदी का टारगेट देश की ओर होगा तो यह मानकर चलना होगा कि जैसे  कि एक कांग्रेस के नेता ने भी आशंका जताई थी. इस बार मोदी आया तो आगे से चुनाव ही नहीं होंगे. यानि विपक्ष समाप्त हो जायेगा. यह डर नेता जी को सता रहा है.
सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद देश की जनता को साधने का प्रयास उत्तम है. देखा जाये तो राष्ट्रीय मुद्दों और वैचारिक स्तर पर जनता का मन जितना अग्रसर होगा. कांग्रेस उतना ही नीचे गिरेगी और स्थानीय मुद्दों,  फुट डालो, दलगत राजनीति और जातिवाद मुद्दे जितने हावी होंगे भाजपा कमजोर होंगी. इसका मतलब यह नहीं कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, किन्तु इसका तात्पर्य यह भी कदाचित नहीं की सरकार ने सब कुछ किया है. सभी वादे पूर्ण किये है. इतना जरुरी कहूंगा कि सरकार ने गरीबी और आम आदमी के लिए कुछ योजनाएं कल्याणकारी बनाई है- उज्जवला, पीएम मुद्रा, अटल पेंशन, आवास,  शौचालय निर्माण , बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ आदि. फिर भी इन क्षेत्रो में बहुत कुछ करना बाकि है. अभी भी इतने प्रयासों के बावजूद क्षेत्रफल की दृष्टि के करीब 50% भाग तक भी मोदी सरकार विकास की पेटारा लेकर नहीं पहुंची है. लेकिन मोदी कैबिनेट की रास्ता, उत्साह और नियत पर कोई शंका नहीं है. अब तो आने वाला लोकसभा का परिणाम ही बताएगा मोदी 2.0 या कोई और.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कांग्रेस की निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी गिरावट के पूर्वानुमान

भविष्य में क्या होंगी, मैं नहीं जनता हूँ |  इस दौर में बहुत लोग अभिव्यक्ति की आजादी का अलाप जप रहे है |  तो मुझे भी संविधान के धारा  19  क...