रविवार, 17 मार्च 2019

यह तो कांग्रेस का प्रोपागेंडा था

यह तो कांग्रेस का प्रोपागेंडा था. कुख्यात आतंकी जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं होने देने की. जानकारों का मानना है कि अगर मोदी सरकार ने मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवा देती तो जनता के मन में मोदी की छवि आतंक को लेकर और आक्रामक बनकर उभरती. इससे फायदा सीधे तौर पर लोकसभा 2019 में बीजेपी को होना था. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाने का श्रेय मोदी को होना था. इससे विपक्ष जो बार-बार मोदी की विदेश यात्रा पर तंज कस रहा था. यह आने वाले
लोकसभा में ठीक वैसा ही होता जैसे आसमान की ओर थूकने से थूक खुद के मुंह पर गिरता है. इन्हीं सब बातों का पूर्वाभास करने के बाद सत्ता और कुर्सीप्रेम की लालच में एक प्रोपगेंडा के तहत पहले सर्जिकल स्ट्राइक देश की सेना ने किया ही नहीं, सेना झूठ बोल रही है, सेना का राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है के अलाप कांग्रेस के नेता जपते रहे और फिर आतंकी को 'अजहर जी' सरेआम मंच से राहुल गाँधी बोलते है. इस बात को चीन ने भी अपने अधिकार के प्रयोग करते हुये विश्वमंच के बोला है. देश में ही अजहर को लेकर दोनों पार्टियां यह तय नहीं कर पा रही है की मसूद अजहर मौलाना है या आतंकी तो हमें पुर्नविचार करना पडेगा. और एक बार फिर भारत अजहर को आतंकी
घोषित करने  से चूक गया. कूटनीति में हार गया. किन्तु देश में इसके बाद मोदी के विदेश यात्रा और नीति की आलोचना इसी प्रोपाडेंडा के अनुसार शुरू हो गई है. 
इससे कांग्रेस एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की है. एक आतंकी मसूद अजहर को अजहर जी कह के सम्बोधित करके देश के कट्टर मुसलमानों को साधना और दूसरा आम लोगों में मोदी के विदेश नीति के विरुद्ध आवाजे बुलंद हो. इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेतुके सवालों के बौछार किये गये, ताकि विश्वमंच पर भारत अपने आतंरिक  विद्रोह के कारण दुनिया के सामने घिर जाये. चीन यही मौका के तलाश में था, भारत में कोई आवाज़ उठे. ऐसे में जानेमाने आतंकी मसूद अजहर को राहुल गाँधी अजहर जी बोलकर यह मौका पाकिस्तान-चीन को दे दिए. अब तो जनता ही तय करेंगी. इस प्रोपगेंडा में कांग्रेस की जीत होंगी या हार.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कांग्रेस की निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी गिरावट के पूर्वानुमान

भविष्य में क्या होंगी, मैं नहीं जनता हूँ |  इस दौर में बहुत लोग अभिव्यक्ति की आजादी का अलाप जप रहे है |  तो मुझे भी संविधान के धारा  19  क...