कार्यकर्त्ता हूं
समाज का पहरेदार हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
सेना हूं,
सरहद का पहरेदार हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
शिक्षक हूं,
ज्ञान का पहरेदार हूं
हाँ, मैं चौकीदार हूं
पिता हूं
घर का पालनहार हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
माँ हूं
बच्चों की मैं ढाल हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
बहन हूं
भाई को रक्षा सूत बाँधा
मैं एक किरदार हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
भाई हूं,
बहनों का शौर्य हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
पुत्र हूं
भविष्य का किरदार हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
पुत्री हूं
माँ-पिता का अभिमान हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
साधु हूं
संस्कृति का मैं रक्षक हूं
हाँ, मैं भी चौकीदार हूं
भारतीय हूं
भारत का मैं धन, बल, तप
और सेवक हूं
मैं भी चौकीदार हूं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें